चीन का ये ‘रेशमी’ मेला दुनिया भर के सैलानियों को खूब आ रहा है पसंद
चीन में चौथे रेशम मार्ग अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मेले का रंगारंग आगाज हो गया है। समारोह में देश दुनियां के मेहमान शामिल हुए।
एक आंकड़े के मुताबिक, उद्घाटन में 36 देशों, 15 प्रांतों के 800 से ज्यादा देशी और विदेशी मेहमान शामिल हुए। संस्कृति और पर्यटन से रेशम मार्ग को समृद्ध करना मेले और उत्सव का मुख्य मकसद है। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, राजकीय रेडियो और टीवी ब्यूरो, चीनी व्यापार संवर्धन संघ और कानसू प्रांत सरकार संयुक्त रूप से इस समारोह को आयोजित किया जा रहा है।
मेले के उद्घाटन के मौके पर चीने के संस्कृति और पर्यटन मंत्री ल्वो शूकांग ने कहा कि व्यापक प्रतिनिधित्व बेल्ट एंड रोड संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र की आवाजाही और सहयोग पर गहन विचार करेंगे और वैश्विक संस्कृति और पर्यटन के स्वस्थ विकास के लिए योगदान देंगे। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मेला और पर्यटन उत्सव 5 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 23 मुख्य रंगारंगे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg
Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/
Follow us on Twitter: https://twitter.com/News_Nukkad