झारखंड से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को पांचवें चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं।फोटो: सोशल मीडिया

झारखंड से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को पांचवें चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं।

एग्जिट के पोल नतीजों में कांग्रेस महागठबंधन को जीत मिलती दिखाई दे रही है। ज्यादातर एजंसियों के मुताबिक, झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 23 दिसंबर को 81 विधानसभा सीटों के नीतजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन, नतीजों घोषित होने से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने बड़ी राहत दी है। राज्य में 5 चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच वोटिंगि हुई। नीचे दिए गए ग्राफिक्स में आप एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं।

झारखंड में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में से 37 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी को 31.3 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, आजसू ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आजसू को 3.1 प्रतिशत वोट मिले थे। जेएमएम को 20.4 प्रतिशत वोट मिले थे और उसके खाते में 19 सीटें आई थीं। झारखंड विकास मोर्चा के खाते में 8 सीटें आई थीं उसे 10 प्रतिशत वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *