कोरोना से लड़ने के लिए हुए देशभर में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। दूसरे प्रदेशों की तरह ही उत्तराखंड में भी जरूरी सामानों को छोड़ कर बाकी दुकानें बंद है।

लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए प्रशासन भी हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। लोगों को जरूरी सामान की किल्लत ना हो, इसलिए सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक जरूरी सामानों की दुकानें खुलती हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन करने के लिए ग्राहकों के बीच उचित दूरी रहे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

लॉकडाउन के दौरान चमोली के थराली में खाद्य विभाग भी काफी मुस्तैद है। गुरुवार को निरीक्षक भगवती प्रसाद रतूड़ी ने सुबह अनाज और सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम और LIU थराली की टीम भी खाद्य निरीक्षण टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक और बाजार भाव की जानकारी लेती दिखी।

खाद्यान विभाग ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई भी दुकानदार सामान का स्टॉक ना कर पाए और सामान को ज्यादा रेट पर ना बेच पाए। खाद्यान निरीक्षक भगवती प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि कालाबाजारी की होने पर दुकानकादारों के खिलाफ शख्स कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को रेट लिस्ट दुकान के बाहर टांगने के भी निर्देश दिए गए हैं।वहीं दूसरी तरफ सब्जी विक्रेताओं के पास नहीं बनवाने की सही जानकारी नहीं होने की वजह से सब्जी की आपूर्ति होने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि मालवाहनों के लिए पास जारी किए जा रहे हैं और किसी भी तरह थराली, देवाल, नारायणबगड़ क्षेत्र में खाद्यान्न संकट हो इसके लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रशासन पास जारी कर खाद्यान आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *