हरिद्वार: गांव में घुसा मगरमच्छ, देखते ही थरथर कांपने लगे लोग, वन विभाग के भी छूटे पसीने!
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में एक गांव में विशालकाय मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक खड़ंजा कुतुबपुर गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र के लोग खौफ में हैं। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ के घुस जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने विशालकाय मगरमच्छ को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
जानकारी के मुताबिक लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव के तलाब में बीते देर रात एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने बताया कि मगरमच्छ तीन क्विंटल का है।