उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। अब इसकी चपेट में राजनेता भी आने लगे हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इनमें से एक उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत भी हैं। रुद्रप्रयाग में मंत्री धन सिंह रावत का विरोध हो रहा है। ऐसा क्यों जरा पहले वो समझिए। दरअसल, आरोप है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी मंत्री धन सिंह रावत केदारनाथ पहुंचे। जिसके बाद से ही पुरोहितों में गुस्सा है।
मंत्री के केदारनाथ जाने पर पुरोहितों में गुस्सा देखने को मिला है। पुरोहितों का कहना है कि मंत्री ने अन्याय किया है। बाबा केदारनाथ मंत्री को सद्बुद्धि दें।

