NainitalNewsउत्तराखंड

उत्तराखंड के रामनगर में दिखे दुर्लभ जीव ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की जिज्ञासा!

उत्तराखंड के जंगल, जानवारों के लिए उनका गर हैं। पहाड़ी जंगलों में कई ऐसे तरह के जीव भी पाए जाते हैं, जो कहीं और नहीं देखे जाती हैं।

अभी अगस्त के महीने में उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ जीवों में शामिल उड़न गिलहरी या फ्लाइंग स्क्विरल दिखी थी। अब नैनीताल के रामनगर में दुर्लभ प्रजाति का जंगली जानवर चुथरौल देखा गया है। खतरनाक शिकारी के रूप में मशहूर चुथरौल को यलो थ्रोटेड मार्टिन भी कहते हैं। उत्तराखंड के जंगलों में इसकी मौजूदगी स्थानीय लोगों को तो बहुत उत्साहित कर ही रही है। वैज्ञानिकों भी इस जीव के शोध के लेकर जिज्ञासु हैं।

इस दुर्लभ प्रजाति के जानवर को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने अपनी रेड लिस्ट में शामिल किया है। पीले और भूरे रंग का दिखने वाला चुथरौल देखने में भले छाटा है, लेकिन बहुत ही खतरनाक शिकारी माना जाता है। बताया जाता है कि अमूमन ये दो-चार के झुंड में चलते हैं और अपने से पांच गुना बड़े जीव पर भी शिकार करने से नहीं डरते। चुथरौल पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाते हैं और 8-9 मीटर तक छलांग भी लगा सकते है। इन्हें कॉर्बेट और सीतावनी के जंगलों में भी देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *