पौड़ी: नाबालिग लड़की पर आया दो बच्चों के पिता का दिल! मौका देख लड़की संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से ऐसी खबर सामने आई है, जिससे सुनकर और पढ़कर आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल, दो बच्चों के बाप का दिल एक नाबालिग लड़की पर आ गया। फिर क्या था मौका देख वो नाबालिग को लेकर फरार हो गया। मामला सतपुली तहसील के अंतर्गत ग्राम बैरगवां का है।
उधर नाबालिग लड़की के परिजन पुलिस प्रशासन से लड़की को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पूर्व को ग्राम बैरगवां में ये मामला प्रकाश में आया है। खबरों की माने तो ग्राम बैरगवां निवासी धर्मेन्द्र रावत पुत्र हरेन्द्र रावत अपने ही गांव की ही एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे 15 पूर्व में लेकर फरार हो गया।
वहीं लड़की के पिता ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने रेगुलर पुलिस सतपुली को मामला सौप दिया है, जहां पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरु कर दी है।