रुद्रप्रयाग: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, कार से मिली 11 पेटी अवैध शराब, दो लोग गिरफ्तार
नशे के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी है। हाल ही में पुलिस ने एक सेंट्रो कार से 11 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाप आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ऊखीमठ थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि शराब की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत शराब पकड़ी गई है।
आरोपी टीका प्रसाद व मनीष सिंह की ओर से अवैध रूप से शराब की यह खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर पुनीत दसोनी, आरक्षी राजेश कुमार और अंकित कुमार शामिल थे।