पहाड़ों में तेंदुए का आतंक जारी, खेत में गई बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, गांव में दहशत का माहौल
उत्तराखंड में तेंदुए का आतंक जारी है। आए दिन तेंदुए किसी ना किसी को अपना शिकार बनाता है।
हाल ही में पिथौरागढ़ जिले में एक तेंदुए ने 68 साल की बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बनाया। जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है। पिथौरागढ़ वन प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि ये घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के रायसायपता क्षेत्र के खोलीगांव की है।
जहां सरूली देवी नाम की महिला पर तेंदुए ने उस समय आक्रमण किया जब वह अपने प्याज के खेत में काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि तेंदुआ महिला को घसीटकर झाडियों में ले गया जहां से बाद में ग्रामीणों को उसका शव मिला ।