India NewsNewsउत्तराखंड

आज रात आसमान में दिखेगा ऐतिहासिक नजारा, 800 साल बाद बृहस्पति-शनि ग्रह नजर आएंगे एक साथ

दुनियाभर के अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए आज की रात ऐतिहासिक होने वाली है। 800 साल बाद बृहस्‍पति-शनि ग्रह एक-दूसरे के इतने करीब आ जाएंगे कि लगेगा कि दोनों ग्रह एक हैं।

बृहस्‍पति-शनि के मिलन का नजारा अपने आप में दुर्लभ है क्‍योंकि यह जीवनकाल में एक ही बार ही आता है। इसीलिए इसे महान संयोग कहा जा रहा है। 21 दिसंबर यानी आज ग्रहों के एक सीध में आने को क्रिसमस स्‍टार कहा जा रहा है। दरअसल, बृहस्पति और शनि ग्रहों इस दिन इतने करीब होंगे कि ये एक ही दिखेंगे। इन दोनों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी होगी।

खास बात यह है कि 800 सौ साल पहले यह मौका रात के वक्त आया था और इस बार भी इसे रात को देखा जा सकेगा। भारत में यह नजारा 6.30 और 7.30 बजे के आसपास देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 4 मार्च 1226 को यह दुर्लभ घटना हुई थी और उस समय भी आकाश में क्रिसमस का तारा नजर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *