टिहरी गढ़वाल: देवप्रयाग पुलिस की इस पहल से दूसरे जिलों की पुलिस को भी सीखना चाहिये!
लोगों की मुश्किलों को आसान करने के लिए देवप्रयाग पुलिस ने एक बहुत ही अच्छी पहल की है।
पुलिसवाले अब उन इलाकों में जाकर लोगों की परेशानी सुनकर उसका निवारण करेंगे, जो थाने से बहुत दूर हैं और उस इलाके क लोगों को पुलिस स्टेशन आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुलिसवाले दूर-दराज के इलाकों में एक दिवसीय कार्यक्रम रखेंगे। इस दौरान उनकी परेशानी सुनेंगे।
देवप्रयाग थाना प्रभारी एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देवप्रयाग थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गावों में हर दिन अलग-अलग गांव में जाकर थाना लगाया जाएगा। ये सिलसिला एक महीने तक लगातार चलेगा। इसके साथ ही लोगों को साइबर क्राइम के बारे में बताया जाएगा, साथ ही महिलाओं और गांव के बुजुर्गों की समस्याओं को भी सुना जाएगा।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को स्थानीय लोग काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि, इससे जहां वो लोग जागरुक होंगे तो वहीं गांव वाले अपनी समस्याओं को पुलिस से अवगत भी कराएंगे साथ ही इस पहल से अपराध पर भी लगाम लगेगी।