पौड़ी: सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, परिवार में पसरा मातम
पौड़ी गढ़वाल से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कल्जीखाल ब्लॉक में एक मैक्स खाई में जा गिरी।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये घटना बीती देर रात की है जब मैक्स वाहन खाई में गिरी
हादसे के दौरान वाहन में बैठे चारों ग्रामीण घायल हो गए। राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुदामा प्रसाद और विजय प्रसाद के रुप में हुई है।