रुद्रप्रयाग संगम में महिला के छलांग लगाने से मचा हड़कंप, इलाद के दौरान अस्पताल में हुई मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनन्दा व मन्दाकिनी नदी के संगम पर एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक सूचना के बाद डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद डीडीआरएफ की टीम ने महिला को करीब डेढ़ किमी की दूरी पर रेस्क्यू किया। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग के बसुकेदार तहसील के अदोली गांव की रहने वाली थी। जिसकी पहचान दीपा देवी (56) के रुप में हुई है। खबरों की माने तो जिस समय डीडीआरएफ की टीम ने महिला का नदी से रेस्क्यू किया, उस समय महिला की सांसें चल रही थी। जिसके बाद टीम ने तुरन्त महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।