उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में झालीमठ में भारी भूस्खलन होने के सारी गांव को खतरा पैदा हो गया है।फोटो: सोशल मीडिया

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में झालीमठ में भारी भूस्खलन होने के सारी गांव को खतरा पैदा हो गया है।

प्रशासन ने 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है। जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रुद्रप्रयाग के झालीमठ के सारी गांव में सोमवार को भारी भूस्खलन होना शुरू हुआ।

वहीं, इस संबंध में रुद्रप्रयाग के डीएम मनुज गोयल ने बताया कि घटना के बाद किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है और आपदा प्रबंधन और प्रशासन की टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *