बिहार: औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में धमाका, 50 लोग झुलसे, ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी
बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। एक दुकान में सिलेंडर फटने से भारी तबाही मची है।
इस हादसे में करीब 50 लोग झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब छठ का प्रसाद बनाया जा रहा था। प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में धमाका हो गया।