यूपी में प्रियंका के विरोधी भी हुए मुरीद, रायबरेली की सभा में दिखे अखिलेश के कार्यकर्ता, समर्थन में लगाए नारे
देश में चार चरणों का मतदान हो चुका है। अब 5वें चरण के मतदान की बारी है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी हुई हैं।
पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर है। इस बार सवाल ये कि राज्य की 80 सीटों ज्यादा सीटों पर कौन बाजी मारेगा। यूपी में जहां एसपी-बीएसपी और आरएलडी गठबंधन मिलकर बीजेपी को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव मैदान में है। यूपी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव प्रयंका गांधी के कंधों पर है। पूर्वी यूपी का प्रभार मिलने के बाद से प्रियंका गांधी लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही हैं।
प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मां सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभाओं को संबोधित भी किया। उनकी चुनावी सभा में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। सभा में एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रियंका के समर्थन में पहुंचे थे। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रयंका गांधी के मंच पर अखिलेश यादव के कार्यकर्ता और नेता नजर आए। यहीं नहीं समाजवादी पार्टी के ये कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाते भी दिखे।
Samajwadi Party workers seen at Priyanka Gandhi Vadra's public rally in Raebareli, earlier today pic.twitter.com/D22mwdSw2B
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 2, 2019
वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से लोगों से ये अपील की कि देश और लोकतंत्र खतरे में है। ऐस में इस बार सोच समझकर वोट डालें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ आपके बच्चों के भविष्य के लिए नहीं है, बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों के भविष्य के लिए भी है।