फोटो: सोशल मीडिया
अपनी विवादित बयानबाजी के लिए जाने फेमस बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।
सोनिया गांधी की तुलना सपना चौधरी से करते हुए उन्होंने कहा, ”राहुलजी ने नाचने वाली सपना चौधरी को अपना लिया है। अच्छी बात है कि वो अपने कुल परंपरा को आगे बढ़ाएं। उनकी मां भी सोनिया गांधी भी इटली में इसी पेशे से थीं। जैसे उनके पिता राजीव गांधी ने सोनियाजी को अपना बना लिया था। आप भी सपना को अपना बनाकर नई राजनीति पारी की शुरुआत करें।”
इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की जनता कभी भी नाचने वाली को देश चलाने की इजाजत नहीं देगी। देश चलाने की काम मोदीजी जैसे चरित्रवान और ईमान नेता के हाथ में होगा। नाचने वाली के आने से देश की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ”मुझे खुशी है कि राहुल गांधी का अब नेताओं पर से भरोसा उठ गया है। वो अब नाचने वालियों पर भरोसा कर रहे हैं। अच्छा तो अब होगा कि सास और बहु दोनों एक ही कल्चल और एक ही प्रोफेशन में होंगी।”
इसे भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से लड़ेंगी चुनाव?
ये पहली बार नहीं है जब सुरेंद्र सिंह ने महिलों पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी की हो, इससे पहले वो मायावती पर भी इस तरह के बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, ”मायावती की उम्र हो गई है फिर भी वो खुद को जवान साबित करती हैं, रोज फेशियल करवाती हैं।” आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह यूपी के बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से विधायक हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.