अल्मोड़ा: SSP प्रहलाद नारायण ने फहराया तिरंगा, नशे के खिलाफ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी झंडा रोहण किया।

इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा ने सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों और नशे के विरूद्ध ऑनलाईन प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कृत किया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसएसपी अल्मोड़ा ने नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक कराने के लिए किए गए ऑनलाइन वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में 91 लोगों ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए वीडियो संदेश दिया था। जिसमें नवल बिष्ट को प्रथम पुरस्कार मिला।

वहीं जिले में बीजेपी कार्यालय में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर आजादी दिलाने वाले वीरों और शहीदों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज का दिन उन वीर सपूतों को याद करने का है जो आजादी के लिए हंसते हंसते अपनी जान दे दी।

उन्होंने आगे कहा कि उन वीरों ने जो सपने देखें आज उन सपनों को पूरा करने का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार कर रही, जहां देश को दो निशान दो विधान से मुक्ति दिलाई वहीं कई सौ वर्षों से प्रतीक्षित राम मंदिर का निर्माण किया। आपको बता दें इस कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, सभासद अमित साह, सभासद मनोज जोशी, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर विनीत बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.