मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी क्या पाकिस्तान का सिर्फ दिखावा है?

मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद गिरफ्तार हो गया है। पाकिस्तान की पुलिस ने टेरर फंडिग के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की है। हाफिज सईद को गुजरांवाला से गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 3 जुलाई को हाफिज समेत जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ एंटी-टेररिज्म एक्ट-1997 के तहत टेरर फंडिंग और मनी-लॉन्ड्रिंग जैसे करीब दो दर्जन केस दर्ज किए गए थे। आपको बता दें कि इसी साल में मार्च में ही पाकिस्तान की सरकार ने एंटी-टेररिज्म एक्ट-1997 के तहत हाफिज के संगठनों जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर भी प्रतिबंध लगाया था।

अंतरराष्ट्रीय दबाव में कार्रवाई

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में आतंक के सरगना के खिलाफ कार्रवाई की है। दबाव बनने के बाद ही उसने जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा और फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ जांच शुरू की थी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने इसी साल हाफिज के संगठन के 160 मदरसे, 32 स्कूल, दो कॉलेज, चार हॉस्पिटल, 178 एंबुलेंस और 153 डिस्पेंसरी को सीज किया था।

आपको बता दें कि कुछ दिन बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात व्हाइट हाउस में होगी। कहा जा रहा है कि इमरान खान के अमेरिका दौरे से पहले पाकिस्तान ने सिर्फ दिखावे कि लिए ये कार्रवाई की है। क्योंकि अमेरिका ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है और उस पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ईनाम भी रखा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.