फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1391 नए मरीज बढ़े हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत भी हुई है।
आपको बता दें मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 1391 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34,407 तक पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को 1008 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
पिछले 24 घंटे में 9 और लोगों की जान गई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 438 हो गया है। उत्तराखंड में अभी तक 23,085 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में मंगलवार को 1391 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 10,739 हो गई है।उत्तराखंड में मरीजों की रिकवरी रेट 67.09% है।
आज चमोली में सात, चंपावत में 23, देहरादून में 421, हरिद्वार में 219, नैनीताल में 226, पौड़ी गढ़वाल में 38, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 27, गढ़वाल में 31, उधम सिंह नगर में 318 और उत्तरकाशी में 51 नए मामले सामने आए हैं अभी 12611 जांच रिपोर्ट ओं का इंतजार है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.