भाबीजी अब कांग्रेस में हैं! शिल्पा शिंदे ने थामा कांग्रेस का हाथ

टीवी  की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल की अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर और बिग बॉस-11 की विजेता शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। 5 फरवरी, 2019 को मुंबई में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कांग्रेस दामन थाम लिया। मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम इस मौके पर मौजूद थे।

शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस 11’ जीती थीं। शिल्पा और हिना खान की दुश्मनी ने शो को लोकप्रियता के मामले में टॉप पर पहुंचा दिया था। शिल्पा का अंदाज सबको पसंद आया था, जिसके चलते उन्हें शो जीतने में कामयाबी मिली थी। शिल्पा शिंदे का अंगूरी भाभी का किरदार जबरदस्त हिट हुआ था, लेकिन प्रोड्यूसर से विवाद के चलते उन्हें 2016 में शो को अलविदा कहना पड़ा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: