पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन जवान शहीद हो गए।
पूर्वी सिक्किम में सेना का जवानों का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिसमें कमाऊं रेजिमेंट के तीन जवान शहीद हो गए। जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद हुए तीनों जवानों में से 2 अल्मोड़ा के हैं। 20 साल के हिमाशुं मासमोली गांव के रहने वाले थे। 21 साल के बृजेश रौतेला सारना के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हादसा न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। एक अधिकारी ने बताया गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के पास नाथु ला से जोड़ता है। ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे और ये गंगटोक की तरफ जा रहे थे तभी ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और ये 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ड्राइवर और दो अन्य जवानों की मौत मौके पर ही हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुहंची सेना, बीआरओ और पुलिस की बचाव टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद तीन घायल सैनिकों को बाहर निकाला जा सका और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सैनिकों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेजा गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दुर्घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है साथ ही घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.