उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंपावत जिला मुख्यालय मल्ली हाट के रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
व्यापारी के सीने में दर्द के बाद रात को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां व्यापारी की कोरोना की जांच हुई। व्यापारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ के मुताबिक, मृतक व्यापारी की पूर्व में बाईपास सर्जरी और शुगर की बीमारी थी। रात में व्यापारी को दिल का दौरा पड़ा था, जहां परिजनों ने व्यापारी को जिला अस्पताल में ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया।
कोरोना नियमों के तहत ताड़केश्वर में बुजुर्ग की अंत्येष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को चिन्हित कर उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। चंपावत में कोरोना के अब तक 1294 संक्रमित सामने आ चुके हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के 101 मामले सक्रिय हैं। जिले में अब तक कोरोना से सात लोग अपनी जान गांवा चुके हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.