अल्मोड़ा: कोरोना ने ‘कंगाल’ कर दिया, परिवहन निगम के पास सैलरी देने तक के पैसे नहीं!

कोरोना महामारी ने सभी सेक्टर का बंटाधार कर दिया है। लोग मुश्किल के दौर से गुजर रहे है। लोगों को वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।

अल्मोड़ा में कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से परिवहन निगम को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। डिपो में बसों खड़े रहने की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आलम ये है कि निगम अपने कर्मचारियों को अप्रैल महीने की सैलरी तक नहीं दे पाया है। रोडवेज सेवा शुरू होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। बसों को सवारियां कम मिल रही हैं। कोरोना की वजह से कम लोग बसों में सफर कर रहे हैं।

अल्मोड़ा डिपो में परिवहन निगम की 53 बसें हैं। ऐसे में यात्रियों के कम मिलने की वजह से बसों का संचालन काफी कम हो रहा है। यही वजह है कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी निगम को राजस्व घाटा हो रहा है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक जीएस कठैत मुताबिक, 53 बसों में से 27 बसें पर्वतीय मार्गों की है। बाकि 26 बसें मैदानी मार्गों की हैं।

सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि यात्रियों की कमी की वजह से मौजूदा समय में 7 बसें ही संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले इन 53 बसों से 5 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से औसत आय होती थी, जिससे डेढ़ करोड़ रुपये महीने राजस्व हासिल होता था। अगस्त के महीने में सिर्फ 13 लाख 61 हजार रुपये का ही राजस्व प्राप्त हो पाया है। ऐसे में देखा जाए तो निगम को 1 करोड़ 56 लाख का सिर्फ एक महीने में नुकसान हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.