हल्द्वानी: कोरोना काल में मरीजों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर

कोरोना काल के बीच हल्द्वानी से मरीजों को परेशान करने वाली खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टर एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं।

पीजी (जेआर) यानी एमडी और एमएस कर रहे डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में मरीजों की पेरशानी बढ़ गई है। सरकार की ओर से दी गई चेतावनी के बाद डॉक्टर पर जाने फैसले को नहीं टाला।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें आधा वेतन मिल रहा है, जबकि पहले पूरा वेतन मिलता था। उनका कहना है कि इसके बाद वो कोर्ट गए थे, इसक बाद 6 जनवरी को सभी पीजी डॉक्टरों को पूरा वेतन दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें पूरा वेतान नहीं मिल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने सांकेतिक हड़ताल कर अपनी मांग के लिए एक महीने का समय दिया था, लेकिन मांग नहीं पूरी हुई। यही वजह है कि अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है।

वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश ने बताया कि डॉक्टरों से बात की जा रही है, साथ ही उन्हें ये भी बता दिया गया है कि उनकी सभी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब शासन कोई फैसला नहीं लेता, डॉक्टरों को काम पर लौटना चाहिए।

उधर, डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डॉक्टर पूर्ण कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। ऐसे में मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.