कोरोना काल के बीच देवभूमि के अलग अलग जगहों से हैरान करने वाली खबरें आ रही है। हाल ही में एक ऐसी ही खबर अल्मोड़ा से आई है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से तबादला कर अल्मोड़ा भेजे गए 9 में से तीन डॉक्टर गायब हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन स्तर से 9 सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से चार प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर का तबादला अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए किया था।
10 सितंबर को इनमें से पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार आर्या, ऑब्स एंड गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. ऊषा रावत, जनरल सर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार वर्मा, आर्थोपेडिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र सिंह, ऑब्स एंड गायनी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना बिष्ट और ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वैभव कुच्छल ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ज्वाइनिंग ले ली।
लेकिन जनरल सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. केएस शाही, ऑब्स एंड गायनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा खन्ना और एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. गीता भंडारी 14 दिन बाद भी ज्वाइनिंग नहीं ले सके हैं जबकि, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से इन्हें रिलीफ किया जा चुका है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.