रुद्रपुर में 12 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। हालांकि जन्म के बाद ही अस्पताल में नवजात की मौत हो गई।

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से ऐसी खबर आई जिसने सभी को हिलाकर रख दिय है। यहां एक 12 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। हालांकि जन्म के बाद ही अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। लड़की के घर के पास के पास रहने वाले क शादीशुदा युवक पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्ची सात महीने की गर्भवती थी। घरवालों को उसके गर्भवती होने के बारे में तब पता चला जब उसे पेट में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि ये लेबर पेन है और लड़की 7 महीने की गर्भवती है। फिलहाल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *