वीडियो: इन्वेस्ट इंडिया को मिला संयुक्त राष्ट्र का निवेश संवर्धन पुरस्कार, CM त्रिवेंद्र ने दी शुभकामनाएं
व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने ‘इन्वेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिए विजेता घोषित किया है।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी इन्वेस्ट इंडिया को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। त्रिवेंद्र रावत ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे देश को संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की ओर से UNCTAD Investment Promotion Award 2020 से सम्मानित किया गया है। @investindia
की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।