लोकसभा चुनाव 2019  के आखिरी चरण का मतदान रविवार को खत्म हो गया। 23 मई को अब नतीजे आएंगे। काउंटिंग से पहले रविवार को आए EXIT POLL के नतीजे बीजेपी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं।

करीब-करीब सभी EXIT POLL बीजेपी को जिता रहे हैं। जबकि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस बार भी कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पा रही। हालांकि 2014 के मुकाबले 2019 में कांग्रेस का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर हुआ है। 2014 की तर्ज पर बीजेपी को मध्यप्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भारी सीटें मिल रही हैं। दिल्ली में ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी को सातों सीटों पर जीत दिला रहे हैं। वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में अलग-लग एग्जिट पोल अलग-अलग पार्टियों को अलग-अलग सीटें दे रहे हैं। आपको बता दें कि कौन सा EXIT POLL किसे कितनी सीटें दे रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 BJP+CONG+SP-BSPOTH
न्यूज 24-चाणक्य350951384
न्यूज 18-IPSOS3368218106
टाइस्म नाऊ-वीएमआर3061322084
रिपब्लिक-सी वोटर2871284087
न्यूज इंडिया-पोलस्ट्रेट2981184383
न्यूज नेशन286122–134
एबीपी न्यूज2771304590
न्यूज एक्स-नेता242164–142

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *