बिहार में बारिश, बाढ़ और बर्बादी की 10 भयावह तस्वीरें
बिहार में लगातार हो रही बारिश के बाद राजधानी पटना में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश की वजह जिले में हाहाकार मचा हुआ है। हर कोई बारिश के आगे बेबस नजर आ रहा है।
बारिश की जजह से शहर में 4-5 फुट तक पानी भर गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। यहां तक बारिश में कई मंत्रियों और नेताओं के घरों में भी पानी घुस गया है। पटना के राजेंद्र नगर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। बारिश की वजह से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने इस आपदा के लिए प्रकृति को जिम्मेदार ठहराया है।
बारिश की वजह से बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के घर में पानी घुस गया। जेडीयू नेता अजय आलोक का घर भी बाढ़ के पानी से नहीं बच सका। उनके आवास में भी बाढ़ का पानी घुस आया।