पौड़ी गढ़वाल: हॉस्पिटल से गायब हुई रेप पीड़ित, मचा हड़कंप
पौड़ी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लॉक में एक 19 साल की रेप पीड़ित के अस्पताल से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया है।
पुलिस फिलहाल लड़की को ढूंढ रही है। बताया जा रहा है कि लड़की नेपाल की है और यहां रह कर मजदूरी करती है। पीड़ित ने सोमवार को ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़ित का मेडिकल कराने के लिए बेस हॉस्पिटल लाई थी, जहां से वो गायब हो गई।
लड़की के गायब होने की खबर के बाद राजस्व पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। उसने फौरन इसकी सूचना रेग्युलर पुलिस को दी। जिसके बाद से ही पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ये लड़की पहले भी एक श्ख्स पर रेप का आरोप लगा चुकी है।