बागेश्वर में बाथरूम में मादा तेंदुए के घुसने से मचा हड़कंप, लोगों ने दहशत में गुजारे चार घंटे
बागेश्वर के आबादी क्षेत्र सैंज मोहल्ले में एक मादा तेंदुएं के घुसने से हड़कंप मच गया।
काफी देर तक मोहल्ले के रास्तों और खेतों में दौड़ने के बाद यह एक घर के बाथरूम में जा घुसी। मादा तेंदुआ जिस घर के बाथरूम में घुसी थी, उस घर के लोगों ने चार घंटे दहशत में गुजारे।
वहीं कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया। तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब आठ साल है।