मध्य प्रदेश: देवदूत बने SDRF कर्मी, भंवरों में फंसी 21 जिंदगियों को बचाया, देखें वीडियो
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगहों पर लोग फंस गए हैं।
इंदौर से एक तस्वीर सामने आई है, जहां गंभीर नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से 21 लोग फंस गए। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यहां फंसे हुए लोगों बचाया। इन 21 लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल थे। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आपर SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन देख सकते हैं।